Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: उत्तराखंड स्नातक भर्ती परीक्षा पेपर लीक में तीन की भूमिका उजागर, एसआईटी जांच जारी

Dehradun: उत्तराखंड स्नातक भर्ती परीक्षा पेपर लीक में तीन की भूमिका उजागर, एसआईटी जांच जारी
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रविवार को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अब तक की जांच में तीन लोगों की भूमिका सामने आई है। इसमें हरिद्वार का अभ्यर्थी खालिद मलिक, उसकी बहन हीना और एक महिला सहायक प्रोफेसर सुमन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, परीक्षा का केवल एक सेट ही लीक हुआ था और वह भी सिर्फ खालिद के लिए बाहर आया था। इससे पूरी परीक्षा की शुचिता पर कोई सवाल नहीं उठता। बताया गया कि खालिद परीक्षा हॉल में बैठा था और उसके लिए ही सवाल बाहर भेजे गए ताकि उत्तर उसे पहुंचाए जा सकें। खालिद की बहन तक पेपर के स्क्रीनशॉट पहुंचे, जिसे उसने प्रोफेसर सुमन को भेजकर उत्तर मांगे। सुमन ने जवाब दिए, लेकिन शक होने पर पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की। इस बीच बॉबी पंवार से बातचीत के बाद मामला प्रचारित हुआ।

एसएसपी ने कहा कि विशेष जांच दल गठित कर संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और खालिद की गिरफ्तारी जल्द होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेपर लीक प्रकरण में किसी बड़े गिरोह की भूमिका नहीं मिली है। फिलहाल प्रोफेसर सुमन साजिश का हिस्सा थीं या अनजाने में फंसीं, यह आगे की पूछताछ में सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *