Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: फेंसिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का जलवा, रेखा आर्या ने विजेताओं को किया सम्मानित

Haldwani: फेंसिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का जलवा, रेखा आर्या ने विजेताओं को किया सम्मानित
शेयर करे-

Haldwani: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में आयोजित एशियन कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। 17 एशियाई देशों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया।

समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फेंसिंग जैसे पुराने खेल में उत्तराखंड को बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे।

रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को इनाम राशि के साथ नौकरी भी दे रही है और खेल अवसंरचना को मजबूत करने पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि हर घर से एक खिलाड़ी निकलना चाहिए, तभी उत्तराखंड खेलों में नई पहचान बना सकेगा।

कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने भी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस आयोजन की सराहना की है, और यह प्रतियोगिता राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करेंगे और उन्हें खेलों की ओर आकर्षित करेंगे।

इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खन्ना, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी सहित इराक और ईरान फेंसिंग संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *