Headlines

Dehradun: देहरादून में सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 दुकानों से नमक के नमूने जांच को भेजे गए

Dehradun: देहरादून में सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 दुकानों से नमक के नमूने जांच को भेजे गए
शेयर करे-

Dehradun: सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से वितरित हो रहे नमक की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासनिक टीमों ने जनपद की 19 दुकानों पर एक साथ छापेमारी कर नमक के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भेजा।

जिलाधिकारी ने बताया कि नमक में रेत और अन्य मिलावट की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। छापेमारी में तहसील सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र की दुकानों से नमूने एकत्र किए गए।

बता दें कि हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सस्ते गल्ले से मिले नमक में रेत की मिलावट की बात सामने आई थी। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को तत्काल जांच और छापेमारी के निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अनाज की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उस दौरान भी छापेमारी में अनियमितताएं पाई गई थीं और जिला प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *