Headlines

Haldwani: हल्द्वानी गोलापुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

Haldwani: हल्द्वानी गोलापुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती
शेयर करे-

Haldwani: शहर के गोलापुल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अचानक पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि घायल युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक के दोनों हाथों पर टैटू बने हैं, जो उसकी पहचान में मददगार हो सकते हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो तो तत्काल थाना बनभूलपुरा से संपर्क करें, ताकि उसके परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।

पुलिस ने लोगों से इस सूचना को साझा करने और पहचान में सहयोग करने की अपील की है।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *