Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य की सभी सड़कों को सितंबर माह तक गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने देहरादून रिंग रोड और एलिवेटेड कॉरिडोर जैसे प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर तेज़ी से कार्य करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण में नवीनतम तकनीकों का उपयोग अनिवार्य किया जाए और जर्जर पुलों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित और टिकाऊ सड़कों के निर्माण के लिए Geo Synthetic Retaining Wall जैसी तकनीकों के इस्तेमाल पर बल दिया गया।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउसों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि वहां आने वाले अधिकारियों और अतिथियों को बेहतर अनुभव मिल सके।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


