Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नानकमत्ता क्षेत्र में एमडीएमए ड्रग्स बनाने वाली एक अंतरराज्यीय फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान मुख्य सरगना कुनाल राम कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार कुनाल कोहली उत्तराखण्ड, नेपाल और महाराष्ट्र में लंबे समय से ड्रग कारोबार में सक्रिय था। जांच में सामने आया है कि वह टनकपुर, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों में कई स्थानों पर ड्रग निर्माण फैक्ट्रियां संचालित कर रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करोड़ों रुपये मूल्य के प्रतिबंधित प्रिकर्सर कैमिकल, तैयार एमडीएमए और अन्य रॉ मैटेरियल भी बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति अभियान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस की टीम अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

