Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने टोल फ्री नंबर और ‘अपणि सरकार’ पोर्टल को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने टोल फ्री नंबर और ‘अपणि सरकार’ पोर्टल को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में संचालित सभी टोल फ्री नंबरों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन नंबरों का संचालन जनता के हित में और अधिक प्रभावी व पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को समय पर बेहतर सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने ‘अपणि सरकार’ पोर्टल को भी और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं को सरल और सुगम बनाया जाए, ताकि नागरिकों को सभी सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सकें।

बैठक में उन्होंने राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में प्रवासी पंचायत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिले से बाहर रह रहे गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *