Headlines

Rudraprayag: केदारनाथ में चौराबाड़ी ग्लेशियर पर दोपहर को भारी हिमस्खलन, बर्फ का गुबार देख दहले श्रद्धालु

Rudraprayag: केदारनाथ में चौराबाड़ी ग्लेशियर पर दोपहर को भारी हिमस्खलन, बर्फ का गुबार देख दहले श्रद्धालु
शेयर करे-

Rudraprayag: केदारनाथ धाम के ऊपर स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे भारी हिमस्खलन हुआ। अचानक ग्लेशियर से बर्फ की भारी मात्रा टूटकर निचले क्षेत्र की ओर आ गई। इस दौरान उठे बर्फीले गुबार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज रफ्तार से नीचे खिसकती बर्फ साफ दिखाई दे रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के समय धाम में मौजूद लोगों और मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों ने ऊपरी क्षेत्र में बर्फ का गुबार देखा और उसका वीडियो भी बनाया। उन्होंने बताया कि स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और धाम में किसी प्रकार की जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *