Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति ‘तीलू रौतेली’ एवं ‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ती’ पुरस्कार वितरण समारोह में 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज और परिवार का नेतृत्व कर सकें। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं की मांग के अनुरूप उनके मानदेय में वृद्धि की गई है, जिससे उन्हें उचित सम्मान प्राप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति को समाज की धुरी और सामाजिक परिवर्तन की प्रमुख संवाहक बताते हुए कहा कि उनके योगदान से राज्य की विकास यात्रा और सशक्त होगी।

Chief Editor, Aaj Khabar

