Headlines

Chamoli: भारी बारिश से थराली में फिर भूस्खलन, मकान क्षतिग्रस्त और सड़कों पर मलबा, पिंडर नदी उफान पर

Chamoli: भारी बारिश से थराली में फिर भूस्खलन, मकान क्षतिग्रस्त और सड़कों पर मलबा, पिंडर नदी उफान पर
शेयर करे-

chamoli: जिले के थराली क्षेत्र में भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार रात सगवाड़ा गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि समय रहते घर में रह रहे लोग बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले गए।

थराली-देवाल मोटर मार्ग पर केदारबगड़ से आगे गधेरे में भारी मलबा आने से सड़क टूट चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग को खोलने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं राड़ीबगड़ गांव में नाले के उफान से कई घरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

भूस्खलन की वजह से थराली-कोटड़ीप मार्ग भी प्रभावित हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कॉलोनी के पीछे मलबा भर गया है और एक बड़ा बोल्डर भवन के अंदर घुसने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा बाजार से कुछ ही दूरी पर हुआ, जिससे बड़ा संकट टल गया।

लगातार बारिश के चलते पिंडर नदी का जलस्तर उफान पर है। नदी किनारे बने स्कूल, मंदिर और घरों में पानी घुसने से खतरा और बढ़ गया है। इससे पहले 23 अगस्त को भी थराली में आपदा आई थी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति लापता हो गया था। उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद थराली पहुंचे थे। अब दोबारा आपदा से लोग डरे हुए हैं और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *