Headlines

Dehradun: हाईटेंशन लाइन बनी काल, काम के दौरान कर्मचारी की मौत

Dehradun: हाईटेंशन लाइन बनी काल, काम के दौरान कर्मचारी की मौत
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बिजली का खंभा लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान खंभा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रविवार को पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास हुई। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से कंपनी के अधीन कार्यरत थे और बिजली का खंभा लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान खंभा हाईटेंशन लाइन से छू गया और वहां मौजूद पांच कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए।

हादसे में उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पप्पू, जसमान समेत चार अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद संबंधित विभाग और कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *