Haldwani: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को 24 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों से कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को भी उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी।
नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों में डॉ. निधि शर्मा को एनाटॉमी विभाग, डॉ. अंजू शर्मा एवं डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को फिजियोलॉजी, डॉ. रितुराज एवं डॉ. अंजुम निशान को पैथोलॉजी, डॉ. उज्ज्वल आहूजा को ब्लड बैंक, डॉ. प्रियंका टम्टा को माइक्रोबायोलॉजी, डॉ. आशीष कुमार को फॉरेंसिक मेडिसिन, डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं डॉ. प्रीति को कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ. रवि सिंह को जनरल मेडिसिन, डॉ. आशुतोष सिंह को टीबी/चेस्ट तथा डॉ. तनुश्री गौड़ को मानसिक रोग विभाग में नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त डॉ. प्रेरणा चमोली, डॉ. गुंजन नगरकोटी एवं डॉ. सत्येन्द्र गुप्ता को बाल रोग विभाग, डॉ. गौरव जिंदल एवं डॉ. शिवम पाठक को आर्थोपेडिक्स, डॉ. गरिमा टम्टा को ईएनटी, डॉ. हिमानी जलखानी को नेत्र रोग, डॉ. शोभना सिंह एवं डॉ. प्रियंका सिंह को स्त्री एवं प्रसूति रोग, डॉ. नलिन गोयल को रेडियोथैरेपी तथा डॉ. समीर पाण्डे को डेंटल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जी.एस. तितियाल ने सभी नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों को बधाई देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इससे न केवल शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने भी नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे चिकित्सालय की सेवाओं में और अधिक सुधार होगा तथा मरीजों का विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा, सुरक्षा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सालय प्रतिबद्ध रहेगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
