Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने Manthon-2025 में महिला उद्यमियों को किया सम्मान, नारीशक्ति के सशक्तिकरण पर दिया जोर

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने Manthon-2025 में महिला उद्यमियों को किया सम्मान, नारीशक्ति के सशक्तिकरण पर दिया जोर
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025: 5th National Leader’s Summit (Women’s Special) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्टार्टअप, आत्मनिर्भरता एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करने का सशक्त मंच है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के बल पर परिवार, समाज और प्रदेश को नई दिशा दी है। राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, लखपति दीदी योजना और ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा का अंत नारीशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं। आज महिलाएं उद्योग, शिक्षा, विज्ञान, खेल, अनुसंधान और रक्षा सहित हर क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और स्वरोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के माध्यम से महिलाओं को नए अवसर दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को ब्रांड के रूप में विकसित किया गया है। 15 हजार से अधिक महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों को इन्क्यूबेशन सुविधा प्रदान की जा रही है। हाउस ऑफ हिमालयाज अम्ब्रेला ब्रांड के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बाजार तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगभग 70 हजार स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर करीब 5 लाख महिलाएं व्यवसाय कर रही हैं। 7 हजार से अधिक ग्राम्य संगठन और 500 से अधिक क्लस्टर संगठनों के माध्यम से महिलाएं सामूहिक नेतृत्व की मिसाल पेश कर रही हैं। 1 लाख 68 हजार से अधिक बहनों ने लखपति दीदी बनकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *