Headlines

Lalkuan: लालकुआं में भक्ति की महागाथा का समापन, हवन–यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई संगीत मय राम कथा

Lalkuan: लालकुआं में भक्ति की महागाथा का समापन, हवन–यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई संगीत मय राम कथा
शेयर करे-

Lalkuan: राधे–राधे सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित संगीत मय भव्य श्रीराम कथा का आज विधिवत हवन–यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा पंडाल में पहुंचकर कथा व्यास डॉ. पंकज मिश्र ‘मयंक’ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान कथा व्यास द्वारा भोग अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ कराया गया। इससे पूर्व प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशाल हवन–यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर धर्मलाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर राधे–राधे सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, जीवन कबड़वाल सहित समिति के सभी पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में यजमान के रूप में रामस्वरूप विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिला टीम ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई, जबकि चरण पादुका सेवा में शिव शक्ति सेवा दल के सेवादारों ने समर्पित भाव से सेवाएं दीं। समापन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु एवं रामभक्तों की उपस्थिति से कथा पंडाल भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *