Headlines

Haldwani: एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश

Haldwani: एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कुमाऊं मंडल में प्रशासन सतर्क हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को गैस सिलेंडर की उपलब्धता में किसी तरह की समस्या न हो।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है। इसका सीधा प्रभाव एलपीजी गैस की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगभग 60 से 115 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है।

कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कई स्थानों से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी या वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *