Haldwani: आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। उत्तराखंड में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा संचालित आंचल डेयरी ने दूध और उससे बने अन्य उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
संघ के अनुसार, दूध और दुग्ध उत्पादों के दामों में 2 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। यह निर्णय राज्य में अन्य डेयरी कंपनियों द्वारा हाल ही में की गई मूल्य वृद्धि के बाद लिया गया है।
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने बताया कि संशोधित दरें 4 मई 2025 से पूरे उत्तराखंड में लागू हो जाएंगी। इस मूल्य वृद्धि से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

