Headlines

Haldwani: भीमताल मार्ग पर भूस्खलन से यातायात ठप, पुलिस प्रशासन अलर्ट पर

Haldwani: भीमताल मार्ग पर भूस्खलन से यातायात ठप, पुलिस प्रशासन अलर्ट पर
शेयर करे-

Haldwani: सलडी (हल्द्वानी-भीमताल मार्ग) के पास कोइराला क्षेत्र में सड़क पर मलबा आ जाने से यातायात पूर्णतः बाधित हो गया है। भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात हो गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

अधिक जानकारी अथवा आपातकालीन सहायता के लिए यात्री हेल्पलाइन नंबर 112 और 9411112979 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *