Headlines

Dehradun: देहरादून नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा का अलर्ट, अगले 24 घंटे संवेदनशील

Dehradun: देहरादून नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा का अलर्ट, अगले 24 घंटे संवेदनशील
शेयर करे-

Dehradun: प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने कई जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के साथ हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी और रायवाला सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संभावित खतरे को देखते हुए पर्वतीय मार्गों और नदी-नालों के किनारे रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *