Nainital: लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक और दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। 2 सितंबर को भी नैनीताल जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
जिला प्रशासन ने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही आपदा की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की गई है।

Chief Editor, Aaj Khabar
