Headlines

Haldwani: भाजपा ने अनुशासनहीनता पर कसी नकेल, सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Haldwani: भाजपा ने अनुशासनहीनता पर कसी नकेल, सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
शेयर करे-

Haldwani: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी अनुशासन नीति को और सख्त करते हुए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने से बचने की सख्त हिदायत दी है। नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने इस संबंध में एक पत्र जारी कर सभी को चेतावनी दी है।

जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां विचार साझा करने के लिए उचित मंच उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद कुछ लोग पार्टी के आंतरिक निर्णयों और सरकार की नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने कहा, “ऐसे लोग पार्टी के फोरम में अपनी बात रखने के बजाय सार्वजनिक मंचों पर जाकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह न केवल संगठन को कमजोर करता है, बल्कि इससे यह भी प्रतीत होता है कि पार्टी गुटों में बंटी हुई है।”

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

भाजपा का यह निर्देश प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के तहत जारी किया गया है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि पार्टी अब अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

For latest news updates click here 

For English news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *