Haldwani: काठगोदाम रेलवे स्टेशन के सामने नगर निगम की दुकानों के ऊपर और बगल में बनाए गए अवैध निर्माण पर मंगलवार को प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी से ढहाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान भारी विरोध भी देखने को मिला।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले अनुमति देकर अब प्रशासन खुद ही निर्माण को अवैध बता रहा है, जो उचित नहीं है।
वहीं नगर निगम की नगर आयुक्त रिचा सिंह ने स्पष्ट किया कि 2016 में जिन दुकानों के लिए अनुमति दी गई थी, उनके ऊपर 2025 में किए गए निर्माण पूरी तरह अवैध हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम और प्राधिकरण ऐसे अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्राधिकरण के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से दुकानों के ऊपर बने निर्माण को गिराया गया। इसके साथ ही पास ही में अवैध तरीके से बनाए जा रहे होटल के स्ट्रक्चर को भी ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


