Headlines

Haldwani: हल्दूचौड़ के व्यापारी की तेज रफ्तार कार की टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haldwani Newss
शेयर करे-

Haldwani: रविवार देर रात हल्दूचौड़ निवासी 40 वर्षीय व्यापारी दीपक जोशी की बरेली रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दीपक जोशी एसबीआई बैंक के सामने कट से बाइक के माध्यम से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक जोशी उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दीपक जोशी हल्दूचौड़ में बिजली की दुकान चलाते थे और रोज की तरह रविवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। दुर्भाग्यवश यह उनकी अंतिम यात्रा साबित हुई। उनके निधन की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। दीपक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

घटना के बाद आसपास के लोगों में शोक की लहर फैल गई। साथ ही क्षेत्रीय जनता ने एसबीआई बैंक के सामने बने असुरक्षित कट को लेकर प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए इस स्थान पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग उठाई है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *