Headlines

Haldwani: रंग, रस और राग से सराबोर हुआ हल्द्वानी प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, आयुक्त दीपक रावत व डीएम रयाल के गीतों ने लगाए चार चांद

Haldwani: रंग, रस और राग से सराबोर हुआ हल्द्वानी प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, आयुक्त दीपक रावत व डीएम रयाल के गीतों ने लगाए चार चांद
शेयर करे-

Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी के तत्वावधान में नवाबी रोड स्थित रूद्राक्ष बैंकट हॉल में आयोजित भव्य होली मिलन महोत्सव रंगों, फूलों और सुरों की अनुपम छटा के बीच उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पारंपरिक होली गीतों की मधुर प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने भी होली गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके गीतों पर उपस्थित अतिथि और सदस्य झूम उठे तथा पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा।

महिलाओं की टीम तथा गायक कलाकार मनोज प्रभाकर ने भी अपनी सुमधुर गायन शैली से माहौल को होलीमय बना दिया। बरेली से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण-राधा की झांकी और फूलों की होली ने दर्शकों को ब्रज की सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत अनुभव कराया। रंग-गुलाल और पुष्पवर्षा के बीच आयोजित इस समारोह ने सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथियों में विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, दिनेश आर्या, श्रीमती रेनू अधिकारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरूण बंसल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी तथा एसडीएम प्रमोद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने होली को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व बताते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवाड़ एवं मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली मन के मैल को मिटाकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रवि दुर्गापाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, सांस्कृतिक सचिव विशाल शर्मा एवं दीप्ति चुफाल ने प्रभावी ढंग से किया।

इस अवसर पर क्लब के संरक्षक तारा चन्द्र गुरूरानी, इस्लाम हुसैन, भगवान सिंह गंगोला, साकेत अग्रवाल, जिला सूचना अधिकारी गिरजाशंकर जोशी, पूर्व सूचना निदेशक योगेश मिश्रा, सिंथिया स्कूल के प्रबंधक प्रवीण रौतेला, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, उपाध्यक्ष अरविंद मलिक, महिला उपाध्यक्ष नीरू भल्ला सहित अनुराग वर्मा, सुशील तलवाड़, मो. हसनैन, देवकृष्ण कोठारी, सुशील शर्मा, गिरीश जोशी, मनोज तलवाड़, सलीम खान, प्रवीन चोपड़ा, गिरीश गोस्वामी, गौरव गुप्ता, दीपक भंडारी, शाहबेज खान, मनोज पांडे, दलीप गड़िया, ओपी अग्निहोत्री, विशाल शर्मा, सरोज आनंद जोशी, कमल जोशी, फरहत रऊफ, आशुतोष कोकिला, गोपाल जोशी, संजय पाठक, मोहन काण्डपाल, चंदन बिष्ट, योगेश शर्मा, सर्वेश बिष्ट,बबलू सागर, सुशील भट्ट, बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की अध्यक्षा पार्वती किरौला, वूमेंन क्लब ऑफ उत्तराखण्ड की अध्यक्षा मोनिका शर्मा, भारती पंत, समाजसेवी चम्पा त्रिपाठी, मंजू शाह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *