Haldwani: युवा भारती केंद्रीय समन्वय समिति ने वरिष्ठ पत्रकार एवं सफल व्यवसायी डॉ. गौरव गुप्ता को उत्तराखंड राज्य का संयोजक नियुक्त किया है। युथा भारती फाउंडेशन, नागपुर के राष्ट्रीय संयोजक अंकित कलकोटवार ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि डॉ. गुप्ता उत्तराखंड में संगठन की विभिन्न इकाइयों का गठन कर इसके उद्देश्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
युथा भारती फाउंडेशन भारतीय संस्कृति, शिक्षा के उत्थान और देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनजागरण अभियान चला रहा है। नागपुर से शुरू हुआ यह अभियान अब पूरे देश में फैल चुका है।
डॉ. गौरव गुप्ता लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में काम कर चुके हैं। पत्रकारिता के साथ ही वह एक सफल व्यवसायी भी हैं। हाल ही में अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद उपाधि से सम्मानित किया है। समाजसेवा से भी जुड़े डॉ. गुप्ता वर्तमान में एक सफल कारोबारी हैं।
डॉ. गुप्ता की इस नियुक्ति पर हल्द्वानी प्रेस क्लब, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड और वैश्य महासभा सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
