Gujrat: विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के जूनागढ़ जिले स्थित गिर राष्ट्रीय उद्यान में शेर सफारी का आनंद लिया।
गुजरात दौरे के तहत पीएम मोदी के साथ कुछ मंत्री और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले, रविवार शाम को उन्होंने सोमनाथ में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सासन पहुंचे, जहां वन विभाग के अतिथि गृह ‘सिंह सादन’ में रात्रि विश्राम किया।
सासन गिर में, जो गिर वन्यजीव अभयारण्य का मुख्यालय है, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
इसके बाद, पीएम मोदी सासन में महिला वनकर्मियों से भी संवाद करेंगे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
