Headlines

Uttarakhand: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Uttarakhand: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में आज महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा, आबकारी नीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

शिक्षा विभाग में 2347 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

कैबिनेट बैठक में सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2347 पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। पहले इन भर्तियों को प्रयाग पोर्टल के जरिए पूरा किया जाना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते अब जेम पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया अपनाने का विचार किया जा रहा है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन

बैठक में इस साल की चारधाम यात्रा को लेकर भी चर्चा हो सकती है। यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। सरकार इस यात्रा को पिछली यात्राओं की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी सिलसिले में अधिकारियों के एक दल को प्रयागराज महाकुंभ 2025 की व्यवस्थाओं को समझने के लिए उत्तर प्रदेश भेजा गया था।

पिछली कैबिनेट में भू कानून पास

गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक में भू संशोधन कानून को मंजूरी दी गई थी, जिसे 21 फरवरी को विधानसभा के बजट सत्र में पास किया गया। सरकार इसे सख्त भू कानून बता रही है, हालांकि इस पर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है।

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में और किन महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *