Headlines

Haridwar: हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, तीन गिरफ्तार

Haridwar: हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, तीन गिरफ्तार
शेयर करे-

Haridwar: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो बदमाश मौके से फरार होकर गन्ने के खेत में जा छिपे। पुलिस ने तुरंत कांबिंग ऑपरेशन चलाया और दोनों फरार बदमाशों को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों आरोपी हाल ही में लंढौरा कस्बे में दो भाइयों पर फायरिंग करने के मामले में वांछित थे, जिसमें एक भाई की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था।

घटना 28 फरवरी की देर शाम हुई थी, जब कार सवार बदमाशों ने ताजिम और इकराम नामक दो भाइयों पर गोलियां चलाईं। इस हमले में इकराम की मौत हो गई, जबकि ताजिम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में मृतक के जीजा की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। बीती रात जब पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तो एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य गन्ने के खेत में छिपने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *