Gujarat: गुजरात के केवडिया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के सामने आयोजित एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व’ थीम पर आधारित इस झांकी में देवभूमि की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक वैभव और विकास की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के पारंपरिक नृत्य की प्रशंसा की।
सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में प्रस्तुत झांकी के साथ राज्य के कलाकारों ने लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। झांकी के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि इस प्रस्तुति को दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सराहा और उत्तराखंड के रंग-रूप की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Chief Editor, Aaj Khabar
