Headlines

Dehradun: धामी सरकार ने किया ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ का मेगा लकी ड्रॉ, नैनीताल और टिहरी के विजेताओं को मिली इलेक्ट्रिक कार

Dehradun: धामी सरकार ने किया ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ का मेगा लकी ड्रॉ, नैनीताल और टिहरी के विजेताओं को मिली इलेक्ट्रिक कार
शेयर करे-

Dehradun: राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में “बिल लाओ, ईनाम पाओ” योजना के मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1,888 विजेता चुने गए, जिनमें नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने प्रथम पुरस्कार स्वरूप एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह योजना राज्य के राजस्व संग्रहण में नई चेतना का संचार कर रही है और उपभोक्ताओं को कर प्रणाली से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनी है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक 6.5 लाख बिल अपलोड कर ₹263 करोड़ का लेनदेन हुआ है। इससे व्यापारी वर्ग में कर अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा मिला है और राजस्व में निरंतर वृद्धि दर्ज हुई है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से व्यापारियों को सहूलियत और पारदर्शिता दोनों मिली हैं। राज्य सरकार “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” और “वार्षिक व्यापार सुधार कार्य योजना” के माध्यम से निवेश और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण बना रही है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि प्रत्येक खरीदारी पर बिल अवश्य मांगें और पारदर्शी लेनदेन के माध्यम से राज्य के विकास में भागीदारी निभाएं।

मेगा लकी ड्रॉ में दो विजेताओं ने इलेक्ट्रिक कार, 16 ने कार, 20 ने ई-स्कूटर, 50 ने मोटरसाइकिल, 100 ने लैपटॉप, 200 ने स्मार्ट टीवी, 500 ने टैबलेट और 1000 विजेताओं ने माइक्रोवेव व अन्य पुरस्कार जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *