Haridwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भव्य ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम है। उन्होंने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति हमारी पहचान और आस्था की मूल शक्ति है, जिसे सहेजना और आगे बढ़ाना हर नागरिक का दायित्व है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले 25 वर्षों में सशक्त राज्य निर्माण की उल्लेखनीय यात्रा तय की है। राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व से बने इस राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के अनुरूप आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।
प्रदेश सरकार जनभागीदारी, संस्कृति संरक्षण और नवाचार के माध्यम से ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा राज्य के उज्ज्वल भविष्य का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, दायित्वधारी विनय कुमार रुहेला, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, ओमप्रकाश जमदग्नि और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar

