Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haridwar: एनयूजे आई हरिद्वार इकाई का गठन, देवेंद्र शर्मा बने जिलाध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

Haridwar: एनयूजे आई हरिद्वार इकाई का गठन, देवेंद्र शर्मा बने जिलाध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
शेयर करे-

Haridwar: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे आई) की हरिद्वार इकाई का गठन प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं, 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने की। उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। एनयूजे के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने संगठनात्मक समन्वय को समय की जरूरत बताया।

एनयूजे आई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद पर जोगेंद्र मावी के नामों की घोषणा की। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने तालियों के साथ दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा ने भी पत्रकारिता और पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के बीच एकजुटता बढ़ाने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। वहीं, पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैयर, अमित शर्मा और बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और एकजुटता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व में हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री रह चुके हैं। उनके अनुभव से संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। वहीं, महामंत्री जोगेंद्र मावी से भी संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई।

बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को संयोजक बनाया गया। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप रावत ने किया।

इस अवसर पर एनयूजे आई के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सुनील पाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, करन खुराना, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, अमित शर्मा, कुमकुम शर्मा, ललितेंद्र नाथ, लव शर्मा, प्रतिभा वर्मा, संदीप शर्मा, अनिल भास्कर, स्वरूप पुरी, प्रशांत शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, मयूर सैनी, केपी चौहान, सुरेंद्र शर्मा, वैभव भाटिया, जयपाल सिंह, संजीव शर्मा, काशीराम सैनी, शमशेर बहादुर बम, सतीश गुजराल, गौरव कश्यप, सुनील कुमार, अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, प्रवीण पैंगवाल, अमन, पुलकित शुक्ला, आशीष मिश्रा, अभिनव चौरसिया, नौशाद खान, जीके वैध, सचिन पालीवाल, अश्वनी विश्वनोई, रविंद्र पाल सिंह, सचिन कुमार, विकास कुमार, नितिन राणा, राधेश्याम विद्याकुल, जहांगीर मलिक, डॉ. रूपेश शर्मा, आशीष धीमान, सुमित यशकल्याण और सचिन सैनी सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *