Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: आयुक्त दीपक रावत ने किया राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Haldwani: आयुक्त दीपक रावत ने किया राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
शेयर करे-

Haldwani: आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने सोमवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर–19 बालक/बालिका वर्ग) का शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान बालक और बालिका वर्ग के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। आयुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में सभी आधुनिक सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करा दी गई हैं और इसे और विकसित करने का कार्य जारी है। उन्होंने खिलाड़ियों से छात्रावास में रहने के दौरान किसी भी समस्या की सूचना देने को कहा और अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आज हुए मैचों में बालक वर्ग में देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज ने पौड़ी को 4–0 से हराया, स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ ने देहरादून को 4–2 से पराजित किया और नैनीताल ने पौड़ी को 2–0 से मात दी। वहीं बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 9–0 और नैनीताल ने उधम सिंह नगर को 4–0 से पराजित किया।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.आर. जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, एच.बी. चंद, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह समेत कई अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *