Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Kichha: किच्छा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई 152 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Kichha: किच्छा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई 152 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
शेयर करे-

Kichha: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार देर शाम एएनटीएफ (कुमाऊं यूनिट) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने किच्छा क्षेत्र में दबिश देकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 152.39 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

अभियान की कमान अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह और सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में चलाई गई। कार्रवाई के दौरान लालपुर निवासी 40 वर्षीय संतोख सिंह पुत्र संता सिंह को पकड़ा गया। वह लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बरेली से हेरोइन लाकर ऊधमसिंहनगर में ऊंचे दामों पर बेचता था। पूछताछ के दौरान अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी कर रही है।

जनवरी से अब तक एएनटीएफ की बरामदगी

  • चरस – 11 किलो 981 ग्राम
  • हेरोइन – 1 किलो 356 ग्राम
  • एमडीएमए – 7.41 ग्राम
  • अफीम – 2 किलो 513 ग्राम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस या एसटीएफ को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 और 9412029536 जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *