Haldwani: लालकुआं क्षेत्र की कुछ महिलाओं द्वारा गांव की 74 महिलाओं से लगभग 50 लाख रुपये के गहनों की धोखाधड़ी का मामला मंडलायुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में पहुंचा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गीता, रेखा, राखी और सोनम सहित कई महिलाओं ने उन्हें मोटा ब्याज दिलाने का लालच देकर उनके सोने के आभूषण जमा किए थे। ये गहने एक ज्वेलर्स के यहां गिरवी रखे गए थे और मिली रकम को ब्याज व संपत्ति में लगाया गया था। अब न गहने वापस मिल रहे हैं, न ही ब्याज की राशि।
आयुक्त दीपक रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पक्षों को अगली जनसुनवाई में तलब किया है और लोगों से सरकारी बैंकों व संस्थाओं में ही निवेश करने की अपील की है। उन्होंने अधिक लाभ के प्रलोभन से बचने की चेतावनी भी दी है, क्योंकि ऐसे प्रलोभनों में फंसकर कई लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।
अन्य मुद्दों पर आयुक्त की कार्यवाही
जनसुनवाई में आयुक्त ने काशीपुर निवासी रहीम को उसके बेची गई गाड़ी के बकाया दो लाख रुपये दिलवाए। वहीं महिपाल सिंह अधिकारी के भूमि मामले में शिव सिंह नयाल को नौ लाख रुपये लौटाने के लिए चेतावनी दी और न लौटाने पर लैंड फ्रॉड एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया।
बस दुर्घटना में घायलों के इलाज की निगरानी जारी
कूपी में हुई भीषण बस दुर्घटना के घायलों को बेहतर इलाज दिलाने के प्रयास जारी हैं। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं, और सभी घायलों की निगरानी की जा रही है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
