Headlines

Haldwani: गीतांजलि बगड़वाल बनीं लेफ्टिनेंट, बेंगलुरु एयरफोर्स कमांड हॉस्पिटल में मिली नर्सिंग ऑफिसर की तैनाती

Haldwani: गीतांजलि बगड़वाल बनीं लेफ्टिनेंट, बेंगलुरु एयरफोर्स कमांड हॉस्पिटल में मिली नर्सिंग ऑफिसर की तैनाती Screenshot
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी की गीतांजलि बगड़वाल ने सेना में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। बीएससी नर्सिंग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने सेना में शामिल होने के लिए कठिन परिश्रम किया और आखिरकार अपने ताऊ कुबेर बिष्ट की प्रेरणा से सफलता प्राप्त की।

गीतांजलि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर से पूरी की, जहां से उन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से बीएससी नर्सिंग का चार वर्षीय कोर्स पूरा किया। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं गीतांजलि ने उत्तराखंड की CHO भर्ती परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की, जिसके बाद उन्हें मंगोली, नैनीताल में तैनाती मिली।

चार महीने तक CHO के रूप में सेवाएं देने के बाद, उन्होंने एम्स में भर्ती परीक्षा पास की और सेना के लिए MNS (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस) की परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इसके परिणामस्वरूप उन्हें एयरफोर्स कमांड हॉस्पिटल, बेंगलुरु में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है।

गीतांजलि की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, और वह अब अपने क्षेत्र में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनकी यह यात्रा साबित करती है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

For latest news updates click here 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *