Headlines

Haldwani: कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haldwani: कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना काठगोदाम में पंजीकृत एफआईआर संख्या 44/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत लम्बे समय से फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विनय दरम्वाल (21 वर्ष), निवासी आनन्दपुर हल्द्वानी, सूरज राणा (22 वर्ष), निवासी फूलचौड़ हल्दूपोखरा रामपुर रोड हल्द्वानी, और जितेश बिष्ट उर्फ जीतू (22 वर्ष), निवासी गुसाईपुरा रामपुर रोड हल्द्वानी शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों को दिनांक 25 अप्रैल 2025 को निगल्टिया स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री, हल्दूपोखरा नायक हल्द्वानी से दबोचा। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, हेडकांस्टेबल दीगम्बर सनवाल, कांस्टेबल तारा और कांस्टेबल जगदीश भण्डारी शामिल रहे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *