Haldwani: शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
जनता दरबार के दौरान काठगोदाम क्षेत्र के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि शीशमहल के पास एक बिल्डर द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट के समीप सिंचाई विभाग और स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए कमिश्नर रावत ने प्राधिकरण को तत्काल जांच के निर्देश दिए और कहा कि अगले शनिवार को इस मामले से जुड़े सभी पक्षों को तलब किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया गया तो नियमों के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जनता दरबार के दौरान कमिश्नर रावत ने बताया कि मंडल स्तर पर लैंड फ्रॉड के मामलों की गंभीरता को देखते हुए 13 मई को कुमाऊं आईजी के साथ एक अहम बैठक प्रस्तावित है। सभी जिलों से भूमि घोटालों से जुड़ी रिपोर्टें प्राप्त हो चुकी हैं और बैठक के दौरान इनकी समीक्षा कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
कमिश्नर दीपक रावत ने दोहराया कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण और भूमि घोटालों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
