Dehradun: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनके खिलाफ तत्काल निष्कासन की कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों पर अर्थदंड लगाया जाए।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

