Headlines

Haldwani: हरियाणा की 35 लाख साइबर ठगी का हल्द्वानी कनेक्शन, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव हिरासत में, दुबई तक जुड़े तार

Haldwani: हरियाणा की 35 लाख साइबर ठगी का हल्द्वानी कनेक्शन, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव हिरासत में, दुबई तक जुड़े तार
शेयर करे-

Haldwani: हरियाणा में सामने आए 35 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान इस ठगी का कनेक्शन उत्तराखंड के हल्द्वानी से जुड़ा मिला, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोड़ा को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में इस पूरे नेटवर्क के तार दुबई तक जुड़े होने की बात भी सामने आई है, जहां करन अरोड़ा का भाई रहता है और उसकी भूमिका भी संदेह के दायरे में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात हरियाणा पुलिस हल्द्वानी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से करन अरोड़ा को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि हरियाणा में हुई साइबर ठगी की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और आईपी एड्रेस की पड़ताल की। जांच में मिले तकनीकी साक्ष्यों से हल्द्वानी कनेक्शन सामने आया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिन खातों की जांच की गई उनमें ठगी की रकम को 10 से अधिक बार विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने के प्रमाण मिले हैं। इससे यह आशंका और मजबूत हुई है कि साइबर अपराध का यह नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि इससे पहले हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में एक बेकरी कर्मचारी के नाम पर फर्जी चालू खाता खुलवाकर साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर भेजा गया था। इस संबंध में मई 2025 में बनभूलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन लंबे समय तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

अब हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है। क्षेत्राधिकारी अमित सैनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस करन अरोड़ा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। मामले में साइबर ठगी नेटवर्क, संदिग्ध बैंक खातों और संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *