Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में इवनिंग वॉक कर रही महिला के गले से चेन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Haldwani: हल्द्वानी में इवनिंग वॉक कर रही महिला के गले से चेन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के मुखानी नहर कवरिंग रोड क्षेत्र में शुक्रवार शाम इवनिंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार शीशमहल के पॉलीशीट क्षेत्र निवासी नीता साह शुक्रवार शाम करीब 6:20 बजे इवनिंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान एक अकेला बाइक सवार उनके पास पहुंचा और गले में पहनी चेन झपटकर फरार हो गया। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही आरोपी तेज रफ्तार में मुखानी की ओर भाग निकला।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की बाइक काले रंग की थी और उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *