Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में ड्राइविंग स्कूलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, फर्जीवाड़े और संसाधनों की कमी पर तीन संस्थानों का संचालन रोका

Haldwani: हल्द्वानी में ड्राइविंग स्कूलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, फर्जीवाड़े और संसाधनों की कमी पर तीन संस्थानों का संचालन रोका
शेयर करे-

Haldwani: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरूदेव सिंह की संयुक्त टीम ने कई संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं। निरीक्षण के दौरान देव भूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, जय दुर्गा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल एवं कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया गया।

जांच में सामने आया कि कुछ संस्थानों के पास पर्याप्त संसाधन, पार्किंग व्यवस्था और आवश्यक उपकरण तक उपलब्ध नहीं थे, इसके बावजूद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। देव भूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल और जय दुर्गा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं।

वहीं निर्मल मोटर ट्रेनिंग स्कूल का पंजीकरण रामनगर में होने के बावजूद हल्द्वानी के आरटीओ रोड पर भी संचालन किया जा रहा था। मामले को गंभीर मानते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक केंद्र को बंद करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित संस्थानों में संसाधन, पार्किंग व्यवस्था और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उनका संचालन बंद रहेगा।

निरीक्षण के दौरान कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। वहीं देव भूमि और जय दुर्गा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के ऑनलाइन पोर्टल भी संचालित नहीं मिले।

एक व्यक्ति द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर फीस वसूली की शिकायत पर भी जांच की गई। जांच में संबंधित संस्थान का लाइसेंस निरस्त पाया गया, जिसके बाद वसूले गए 1100 रुपये शिकायतकर्ता को वापस कराए गए।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आमजन से अपील की कि परिवहन विभाग से जुड़े कार्य सीधे आरटीओ कार्यालय के माध्यम से ही कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी और अनियमितता से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार, एआरटीओ ए.के. सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *