Haldwani News: पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने चौकी लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त के दौरान एक काले रंग की कार को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान, पुलिस ने कार से एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक 12 बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों की पहचान अनिल सिंह (पुत्र महेन्द्र सिंह), निवासी निकट आदित्य बैकेंट हाल कुसुमखेड़ा, और सर्वेश कुमार (पुत्र लाल सिंह), निवासी गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है। पुलिस टीम में लामाचौड़ चौकी प्रभारी मनोज अधिकारी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, हे.कां. उमेश जोशी, ललित श्रीवास्तव, चन्दन सिंह नेगी, संतोष बिष्ट, किशन सिंह राणा शामिल रहे।
For Latest Haldwani News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

