Headlines

Haldwani: हल्द्वानी की जर्जर सड़कों ने बढ़ाई जनता की मुश्किलें, क्या बरसात से पहले बदलेगी हल्द्वानी की तस्वीर या फिर बढ़ेंगी आमजन की मुश्किलें?

Haldwani: हल्द्वानी की जर्जर सड़कों ने बढ़ाई जनता की मुश्किलें, क्या बरसात से पहले बदलेगी हल्द्वानी की तस्वीर या फिर बढ़ेंगी आमजन की मुश्किलें?
शेयर करे-

Haldwani: शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सड़कों की बदहाल स्थिति ने आमजन का जीवन मुश्किल बना दिया है। कहीं गहरे गड्ढे, कहीं अधूरा निर्माण, तो कहीं महीनों से उखड़ी डामर की परत—ऐसे हालात में रोज़ाना हजारों लोग जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं।

हीरानगर, पीलीकोठी , रामपुर रोड, काठगोदाम मार्ग, बरेली रोड और पंचक्की-दोनहरिया क्षेत्र समेत कई इलाकों में सड़कें जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। वाहन चालकों को रोजाना जाम, धूल और झटकों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि टूटी सड़कों के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और दुपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन अधूरा छोड़ दिए जाने से समस्या और बढ़ गई है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि कुछ ही महीनों में बरसात का मौसम आने वाला है। यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो हालात और अधिक खराब हो जाएंगे। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा और यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।

शहरवासियों का सवाल है कि आखिर कब तक वे अधूरी योजनाओं और धीमी कार्यप्रणाली का खामियाजा भुगतते रहेंगे? जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि तय समय सीमा के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य की अपेक्षा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *