Headlines

Haldwani: दर्दनाक हादसे ने खोली सिस्टम की नींद, अब पंचक्की-दोनहरिया पर सख्त ट्रैफिक व्यवस्था

Haldwani: दर्दनाक हादसे ने खोली सिस्टम की नींद, अब पंचक्की-दोनहरिया पर सख्त ट्रैफिक व्यवस्था
शेयर करे-

Haldwani: पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा के मध्य सड़क पर निर्माण कार्य के चलते दिनांक 23.02.2026 से कार्य समाप्ति तक वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। प्रशासन ने यातायात सुचारु रखने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की है।

जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार—

◼️ काठगोदाम/हाइडिल तिराहा से पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन पुराना फायर स्टेशन तिराहा/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर शहर हल्द्वानी की ओर जाएंगे।

◼️ पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए शहर हल्द्वानी की ओर जाने वाले अन्य समस्त वाहन पंचक्की चौराहा से डायवर्ट होकर चंबल पुल से चौंफला चौराहा होते हुए ऊंचापुल के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ शहर हल्द्वानी से दोनहरिया तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन सीधे पंचक्की की ओर जाएंगे।

◼️ पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।

हादसे के बाद खुलीं प्रशासन की आंखें

हाल ही में इसी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है। स्कूटी सवार 69 वर्षीय बुजुर्ग की कैंटर की टक्कर से मौत के बाद सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर ट्रैफिक प्लान में बदलाव का निर्णय लिया।

स्थानीय लोगों का मानना है कि निर्माण कार्य के दौरान स्पष्ट ट्रैफिक व्यवस्था और सख्ती से निगरानी ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *