Haldwani: युवा पत्रकार कमल जोशी के पिता, 80 वर्षीय भैरव दत्त जोशी का आज प्रातः लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मूल रूप से चम्पावत जनपद के लोहाघाट निवासी भैरव दत्त जोशी पिछले कई वर्षों से हल्द्वानी में रह रहे थे। वे अपने पीछे पांच पुत्रों सहित एक भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
भैरव दत्त जोशी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई पत्रकार साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पर किया गया। अंतिम विदाई देने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, सुनील तलवाड़, अजय चौहान, सुशील शर्मा, अनुराग वर्मा, प्रवीण चोपड़ा, सलीम खान, एम. हसनैन, गिरीश जोशी, अरविंद मालिक, सरताज आलम, साहबेज़ खान, दीपक भंडारी, राहुल दरमवाल सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग शामिल रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
