Haldwani: जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया है।
28 फरवरी 2026 को आवास विकास कॉलोनी, हल्द्वानी निवासी नारायण सिंह धामी ने थाना काठगोदाम में तहरीर दी कि चम्बल पुल के पास उनके पुत्र पर अज्ञात/नामित व्यक्तियों ने धारदार हथियार से गले पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में मु.अ.सं. 22/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने विशेष टीम गठित की।
पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर घटना में शामिल तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- भाष्कर गंगोला (31 वर्ष), निवासी कुमायूँ कॉलोनी, दमुवाढूँगा
- विजय सिंह मेहरा (32 वर्ष), निवासी शर्मा बागनाथ कॉलोनी, काठगोदाम
- लोकपाल सिंह मेहरा (43 वर्ष), निवासी शिवपुरी जवाहर ज्योति, चम्बल पुल
पुलिस टीम
- उ.नि. अरुण सिंह राणा (विवेचक)
- हे.कानि. 120 भूपेन्द्र सिंह
- कानि. 955 मोहन जोशी
गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Chief Editor, Aaj Khabar
