Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: काठगोदाम पुलिस ने 27 सीज वाहनों की कराई नीलामी, 56 लोगों ने लिया हिस्सा

Haldwani: काठगोदाम पुलिस ने 27 सीज वाहनों की कराई नीलामी, 56 लोगों ने लिया हिस्सा
शेयर करे-

Haldwani:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने सीज वाहनों के निस्तारण की दिशा में बड़ी पहल की। माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी और जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में गठित समिति ने कोतवाली काठगोदाम परिसर में कुल 27 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई।

नीलामी में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज 26 वाहनों के साथ एक माल मुकदमाती वाहन को शामिल किया गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई, जिसमें कुल 56 लोगों ने प्रतिभाग किया।

नीलामी प्रक्रिया में शुरुआती बोली 1 लाख 30 हजार रुपये से शुरू हुई। अंतिम बोली 1 लाख 50 हजार रुपये रही, जिसमें बनभूलपुरा निवासी मोहम्मद जीशान की अरमान ऑटो पार्ट्स के पक्ष में नीलामी संपन्न हुई।

नीलामी एवं वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, मालखाना मोहर्रिर हेड कांस्टेबल कमल पंत और हेड मोहर्रिर हेड कांस्टेबल राम सिंह भंडारी का विशेष योगदान रहा।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *