Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में अधिवक्ता पर हमला,वकीलों ने पुलिस चौकी का किया घेराव

Haldwani: हल्द्वानी में अधिवक्ता पर हमला,वकीलों ने पुलिस चौकी का किया घेराव
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने अधिवक्ता दीपक पंत को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इस घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह न्यायालय के पास तीन-चार लोगों ने दीपक पंत पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता पुलिस चौकी पहुंचे और प्रदर्शन किया। घायल अधिवक्ता के अनुसार, हमलावरों में काजल गुप्ता, उसका भाई अतुल गुप्ता और उनके साथी शामिल थे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *