Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में 11, 12 और 14 मार्च को सजेगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट का महाकुंभ, 11 देशों के दिग्गजों से होगा सबसे बड़े सीजन का आगाज

Haldwani: हल्द्वानी में 11, 12 और 14 मार्च को सजेगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट का महाकुंभ, 11 देशों के दिग्गजों से होगा सबसे बड़े सीजन का आगाज
शेयर करे-

Haldwani:  कुमाऊं की सरजमीं पर पहली बार क्रिकेट का ऐसा महाउत्सव सजने जा रहा है, जिसकी गूंज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सुनाई देगी। 11, 12 और 14 मार्च को हल्द्वानी में लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के अब तक के सबसे बड़े और भव्य सीजन का आगाज होगा। तीन हाई-प्रोफाइल मुकाबलों के साथ शहर इस ऐतिहासिक सीजन का कर्टेन-रेजर बनेगा।

शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में लीग के को-फाउंडर रमन रहेजा ने बताया कि हल्द्वानी में होने वाले शुरुआती मैचों में 11 देशों के क्रिकेट लेजेंड्स मैदान पर उतरेंगे। क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर अपने पसंदीदा सितारों को खेलते देखने का अवसर मिलेगा। मैदान पर Suresh Raina, S Sreesanth, Irfan Pathan के साथ-साथ Carlos Brathwaite, Thisara Perera और Asghar Afghan जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे जलवा बिखेरेंगे।

रमन रहेजा ने कहा कि हमारा विजन देश के उन शहरों तक टॉप-क्वालिटी क्रिकेट पहुंचाना है, जो अब तक इस तरह के बड़े आयोजनों से वंचित रहे हैं। लेजेंड्स लीग क्रिकेट खेल की विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ फैंस को उनके नायकों के करीब लाने का मंच है। इस सीजन में 11 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे लीग को एक सच्चा ग्लोबल आयाम मिलेगा।

100 से अधिक देशों में होगा प्रसारण

लेजेंड्स लीग क्रिकेट का प्रसारण 100 से ज्यादा देशों में किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए अंग्रेजी में प्रसारण होगा, जबकि भारत में 13 चैनलों पर 11 भाषाओं में मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इससे हल्द्वानी से शुरू होने वाला यह सीजन वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराएगा।

हल्द्वानी पर टिकी दुनिया की नजर

शुरुआती मुकाबलों के साथ ही हल्द्वानी पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी। क्रिकेट प्रेमियों को जोरदार टक्कर, पुरानी यादों का रोमांच और विश्वस्तरीय मनोरंजन का भरपूर अनुभव मिलने वाला है। यह सीजन लेजेंड्स लीग क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे रोमांचक अध्याय साबित होने की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *