Headlines

Haldwani: गांधी और शास्त्री जयंती पर महानगर कांग्रेस ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

Haldwani: गांधी और शास्त्री जयंती पर महानगर कांग्रेस ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन
शेयर करे-

Haldwani:  महानगर कांग्रेस द्वारा आज स्वराज आश्रम में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी के मूल्य सिखाए। उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं के विचारों को अपनाकर ही भारत को एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन और शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, हेमन्त बगडवाल, सुहैल सिद्दीकी, योगेश जोशी सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों को याद किया और उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विचारों पर चर्चा की। साथ ही, 1965 के भारत-पाक युद्ध में शास्त्री जी की साहसिक भूमिका और जवानों एवं किसानों के प्रति उनके विशेष प्रेम को भी रेखांकित किया गया।

महानगर कांग्रेस ने इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाएं, ताकि भारत को एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया जा सके।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *